Mon. Jun 29th, 2026

होने लगा ठंड का अहसास..:एक सप्ताह में दिन का तापमान 1.3 व रात में 2.2 डिग्री गिरा

उज्जैन अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जीवाजी वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया। एक सप्ताह की बात करें तो दिन के तापमान में 1.3 और रात के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

एक अक्टूबर से अब तक 53 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार एक सप्ताह में मौसम में बदलाव दिखाई देेंगे। इसके तहत दिन में तपन महसूस होगी जबकि रात में ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। अक्टूबर के आिखरी सप्ताह में रात का पारा और गिरने की संभावना है। बुधवार रात शरद पूर्णिमा के चंद्रमा के आसपास छाई धुंध ठंड की आमद के संकेत दे रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed