Tue. Jul 14th, 2026

एडिशनल सीएमएचओ ने किया निरीक्षण:स्वास्थ्य निदेशालय की टीम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सीकर जिले में बढ़ती माैसमी बीमारियाें और उनकी राेकथाम काे लेकर गुरुवार काे स्वास्थ्य निदेशालय की टीम सीकर आई। एसके हाॅस्पिटल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एंटीलार्वा, फोगिंग गतिविधियाें की जानकारी ली। टीम ने जिले में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया।

इसके बाद स्वास्थ्य भवन पहुंचकर एडिशनल सीएमएचओ डाॅ. हर्षल चाैधरी ने तैयारियाें की जानकारी ली। एडिशनल सीएमएचओ ने बताया कि रेपीड रेंस्पोंस टीम का गठन करने के साथ जिले में एंटीलार्वा व अन्य गतिविधियां की जा रही है। टीम में एसमएस मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ स्वाती श्रीवास्ताव, प्राे. डॉ दिलीप राज तथा एचडब्ल्यूसी एसएनओ डॉ. महेश सचदेवा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed