Thu. Sep 3rd, 2026

ऑस्ट्रेलिया Vs साउथ अफ्रीका फैंटेसी-11 गाइड:फिंच के पास मार्श-स्मिथ, अफ्रीकी टीम से वान डेर डुसेन हो सकते हैं मैच विनर

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में आज टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अबुधाबी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वार्म मैचों में साउथ अफ्रीका ने जहां अपने दोनों मुकाबले जीते थे, वहीं ऑस्ट्रेलिया को एक में जीत और एक में हार मिली थी। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मैच में फैंटेसी-11 के लिहाज से कौन-कौन से खिलाड़ी अहम हो सकते हैं। फैंटेसी-11 में हम शॉर्ट लीग और मेगा लीग के जरिए टीम बनाकर इंट्स कैसे कमाए जाएं ये बताएंगे।

पिच रिपोर्ट
शेख जायद स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बढ़िया मानी जाती है और यहां एक बार फिर बल्लेबाजों की मदद करने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर काम आ सकते हैं।

विकेटकीपर
क्विंटन डी कॉक
– मेगा लीग और शॉर्ट लीग में बतौर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को शामिल किया जा सकता है। डी कॉक अनुभवी खिलाड़ी है और पावर प्ले में टीम को जोरदार शुरुआत दिला सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 टी-20 पारियों में उन्होंने 142.68 के स्ट्राइक रेट के साथ 351 रन बनाए हैं।

टॉप पिक – बैटर
स्टीव स्मिथ
– स्मिथ की बात करें तो उन्होंने वार्म अप मैचो में अच्छा प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने (35) और भारत के खिलाफ (57) रन बनाए थे।

रैसी वान डेर डुसेन– पाकिस्तान के खिलाफ वार्म अप मैच में उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को शानदार जीत दिलाई थी। वान डेर डुसेन के कंधों पर टीम के मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी रहेगी।

ऑलराउंडर्स
मिचेल मार्श
– साउथ अफ्रीका के खिलाफ मार्श को फैंटेसी 11 के लिए टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है। मार्श को टी-20 स्पेशलिस्ट माना जाता है और वह गेंद और बल्ले से टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल– मार्श के अलावा ग्लेन मैक्सवेल को भी टीम में शामिल कर सकते हैं। मैक्सवेल बल्ले से अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए IPL फेज-2 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वह डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ गेंद से विकेट भी चटका सकते हैं।

टॉप पिक – बॉलर्स
एडम जम्पा
– जम्पा एक अंडररेटेड गेंदबाज हैं। वह बीच के ओवरों में रनों की गति को रोक सकते हैं। साथ ही अपनी गेंदबाजी से वह अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बनाने का काम भी कर सकते हैं। T20I में उनके नाम 52 विकेट हैं।

एनरिक नोर्त्या– गेंद के साथ एनरिक नोर्त्या एक बड़े हथियार साबित हो सकते हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपनी अतिरिक्त गति से परेशान कर सकते है।

मेगा लीग के लिए फैंटेसी-11
क्विंटन डी कॉक (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, रैसी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श (उपकप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, एनरिक नोर्त्या, तबरेज शम्सी।

शॉर्ट लीग के लिए फैंटेसी-11
क्विंटन डी कॉक, स्टीव स्मिथ (कप्तान), टेंबा बुवामा, रैसी वान डेर डुसेन, आरोन फिंच, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed