Thu. Sep 3rd, 2026

रघु शर्मा के बुलावे पर राजस्थान हाउस पहुंचे राहुल:गुजरात चुनावों को लेकर संगठनात्मक नियुक्तियों पर हुई चर्चा, साथ खाना भी खाया

हाल में गुजरात प्रभारी बनाए गए राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और कांग्रेस आलाकमान की नजदीकियां बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को रघु शर्मा ने दिल्ली स्थित राजस्थान हाउस में राहुल गांधी को लंच पर बुलाया जिसमें राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई बड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान रघु शर्मा ने बुके देकर राहुल गांधी का स्वागत स्वागत किया। प्रभार देने के बाद डॉ. रघु शर्मा गुजरात दौरे पर जाकर आ चुके हैं।

शुक्रवार को वे पहले राहुल गांधी के आवास पर हुई गुजरात कांग्रेस की बैठक में भी शामिल हुए। राहुल गांधी ने पार्टी की गुजरात इकाई के नए अध्यक्ष के चयन, राज्य में पार्टी एवं संगठन की स्थिति और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस अब चुनाव वाले राज्यों में संगठनात्मक नियुक्तियां तेजी से कर रही है। जल्द ही गुजरात में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है।

राहुल गांधी और वेणुगोपाल सहित 25 नेता शामिल हुए
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित चावड़ा, राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल, भरत सिंह सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल समेत करीब 25 नेता शामिल हुए। बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति, चुनाव की तैयारियों और गुजरात में पार्टी के संगठन की स्थिति को लेकर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed