Sun. Jun 28th, 2026

अभियान में लापरवाही:दो ग्राम विकास अधिकारियाें काे 17 सीसीए का दिया नाेटिस

बांसवाड़ा प्रशासन गांवाें के संग अभियान में लापरवाही बरतने पर जिला परिषद ने कुंडला खुर्द के ग्राम विकास अधिकारी मनमोहन शर्मा, उपला घंटाला के मणिलाल कटारा को 17 सीसीए का नाेटिस दिया है। आरोप पत्र में मनमोहन शर्मा को 25 अक्टूबर को उपला घंटाला में शिविर व तैयारी को लेकर ग्राम विकास अधिकारी नियुक्त किया था।

गांव में प्री कैंप में पंचायत की आबादी भूमि पर निवासरत लोगों को पट्‌टे जारी करने की प्रक्रिया और पट्‌टों का वितरण नहीं किया। वहीं वीडीओ मणिलाल कटारा पर भी पट्‌टे जारी नहीं करने व आवास योजना में 12 लोगों को दूसरी व तीसरी किश्त जारी नहीं की थी।

इस पर जिला परिषद ने दोनों को नोटिस जारी किए हैं। इधर, सहायक विकास अधिकारी सुशीला पारगी को भी अभियान में लोगों को पट्‌टे और आवास योजना की किश्तें जारी नहीं करने को लेकर नोटिस दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed