Sun. Jun 28th, 2026

बैठक:चिड़ावा में हुई स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तरीय बैठक

चिड़ावा सरकारी अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक हुई। बीसीएमओ डॉ. संत कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें ब्लॉक के सेक्टर प्रभारी, एएनएम व एलएचवी मौजूद रहे। बीसीएमओ डॉ. जांगिड़ ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से विभागीय स्वास्थ्य योजनाओं की कार्य प्रगति व लक्ष्य सम्बंधी जानकारी ली।

उन्होंने कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों की क्षेत्रवार सूची बनाकर वेक्सीन अभियान को गति देने के निर्देश दिए। इसके अलावा डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार व मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की घर-घर जाकर जानकारी जुटाने के लिए कहा। इस दौरान अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से संगठन प्रतिनिधि मनोज कुमार ने ब्लॉक की 25 एएनएम को कोविड प्रबंधन किट वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed