Tue. Jul 14th, 2026

अजमेर पहुंचे राज्यसभा सांसद शमशेरसिंह:दरगाह में दी हाजरी, पंजाब में वापस कांग्रेस की सरकार बनने की मांगी दुआ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह ढिल्लो गुरुवार को अजमेर पहुंचे। यहां वह सबसे पहले दरगाह जियारत करने पहुंचे। इस दौरान शहर कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद शमशेरसिंह ढिल्लो ने अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंच हाजिरी दी। मखमली चादर पेश कर पंजाब में खुशहाली के साथ ही वापस से कांग्रेस सरकार बनने की दुआ मांगी। ढिल्लो के साथ पीसीसी के पूर्व सचिव महेंद्रसिंह रलावता भी मौजूद रहे।

ढिल्लो पंजाब कांग्रेस के मुखर नेताओं में जाने जाते है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सीएम रेस में उनका नाम भी चर्चाओं में आया था। ढिल्लो को राज्य सरकार ने स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया है और इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *