Wed. Sep 16th, 2026

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, सत्ता में आते ही दो साल में बनाएंगे नौ नए जिले

 देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो दो साल के भीतर प्रदेश में नौ नए जिले बनाएगी। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने गुरुवार को इंटरनेट के जरिये यह घोषणा की।

नए जिलों पर हरीश रावत ने भाजपा को घेरा। कहा, कांग्रेस सत्ता में आने पर चुनावी साल का इंतजार नहीं करेगी। दो साल के भीतर ही नए जिलों पर काम पूरा कर लिया जाएगा। रावत ने कहा कि डीडीहाट, रानीखेत, पुरोला के लोग अपने जिलों के लिए काफी व्यथित हैं। नए जिलों को लेकर कोटद्वार, नरेंद्रनगर, काशीपुर, गैरसैंण, वीरोंखाल, खटीमा के नागरिक भी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इन क्षेत्रों को जिले का स्वरूप देना आवश्यक है

हरीश रावत ने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार में वर्ष 2016 में सौ करोड़ की व्यवस्था कर नौ नए जिलों को बनाने के लिए की गई थी, लेकिन एक कैबिनेट मंत्री ने नए जिलों का विरोध किया और कैबिनेट से इस्तीफे की धमकी दी, जिसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वर्तमान सरकार ने इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया। हरीश रावत ने कहा कि यदि वर्तमान सरकार नए जिलों पर निर्णय नहीं लेगी तो कांग्रेस शासन के अंतिम वर्ष के लिए इंतजार नहीं करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *