Sat. Aug 1st, 2026

चयन:बैडमिंटन में 2 व टेबल टेनिस-कबड‌्डी में 1-1 खिलाड़ी का जिला टीम में चयन

दौसा खेड़ला खुर्द दाैसा माॅडल स्कूल के विद्यार्थियाें ने 65वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियाेगिता में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर बालिका वर्ग में वॉस्केटबाॅल में 6, बैडमिंटन में 2 तथा टेबल टेनिस व कबड्डी में 1-1 खिलाड़ी का जिला टीम में सलेक्शन किया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर हाेने वाली प्रतियाेगिता में दाैसा की और से खेलने उतरेंगे।शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के अनुसार बालिका वर्ग की वाॅस्केटबाॅल प्रतियाेगिता माॅडल स्कूल महवा में आयाेजित की गई, जिसमें 19 आयु वर्ग में दाैसा माॅडल स्कूल की टीम विजेता रही। दूसरी और बैडमिंटन व कबड्डी में उपविजेता रही। गुढ़ाकटला राउमावि में आयाेजित बालक वर्ग में टेबल टेनिस में विजेता रही। इसके अलावा बैडमिंटन के व्यक्तिगत स्पर्धा में छात्र अन्वय बेनीवाल विजेता रहा।

प्रधानाचार्य सुरेश चंद मीणा ने खिलाड़ियाें के साथ खेलकूद प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, रामकेश मीणा, ओमप्रकाश गुर्जर व जगदीश प्रसाद यादव काे बधाई दी।ये खिलाड़ी करेंगे राज्य स्तर पर दाैसा का प्रतिनिधित्व : 19 आयुवर्ग बालिका वॉस्केटबाॅल में कप्तान आदिति राठाैर, अंजलि मीणा, महिमा राजाेरिया, ऋषिका कक्कड़, भूमि खंडेवाल, निशा लालावत।बैडमिंटन में छात्रा यशस्वी जायसवाल व हर्षिता पाटीदार।टेबल टेनिस में छात्रा प्रज्ञा शर्मा।टेबल टेनिस छात्र वर्ग में राजवीर सिंह सिसाेदिया।बैडमिंटन में अनुव्य बेनीवाल। जिला टीम में चयनित उक्त सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed