Sat. Jun 27th, 2026

शिविर:आज 6 पंचायतों में होंगे प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर

सवाई माधोपुर प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 29 अक्टूबर को जिले की 6 पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को सवाई माधोपुर की छारोदा, बौंली की उदगांव, मलारना डूंगर की बड़ा गांव कहार, गंगापुर सिटी की कुनकटा कलां, बामनवास की शफीपुरा एवं खंडार की अनियाला ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 29 अक्टूबर को नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड 11 एवं 55 से 58 तक के शिविर शीतला माता पार्क में होंगे। वहीं नगर परिषद गंगापुर के वार्ड नंबर 12 से 14 के लिए शिविर बजाजा मैरिज होम में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed