Sun. Sep 13th, 2026

हरीश रावत बोले, सदस्यता अभियान को मिशन समझें कार्यकर्त्ता; कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए है आम जनता

 देहरादून। दून स्थित कांग्रेस भवन में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नए सदस्यों के साथ दही-जलेबी का लुत्फ लिया। इस दौरान उन्होंने नए कार्यकर्त्ताओं का भी स्वागत किया। साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को मिशन के रूप में लेने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारी समझें और प्रदेश में वृहद स्तर पर कांग्रेस के सदस्य बनाएं। आज कांग्रेस के प्रति जनता की आस्था एवं विश्वास बढ़ा है। प्रदेशवासी कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए हुए हैं और परिवर्तन का मन बना चुके हैं। ऐसे माहौल में कांग्रेस के साथ लोग जुड़ना चाह रहे हैं। कार्यकर्त्ताओं को सदस्यता अभियान में तेजी लानी होगी

कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी व किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने अभियान को गति दी। कार्यक्रम में सह संयोजक मोहन काला व सुलेमान अली ने प्रदेशभर में संचालित सदस्यता अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश सती, अभिषेक भंडारी, दीप सिंह चौहान, ललित भद्री, विजय गुप्ता, राम सिंह बिष्ट आदि ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *