Sat. Sep 12th, 2026

कार्यकारिणी का विस्तार:अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के श्याम सिंह मीणा अध्यक्ष निर्वाचित

करौली अखिल राज. लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ जिला शाखा करौली के अध्यक्ष पद का चुनाव पंच फरेटिया अग्रवाल सेवा समिति सदन यात्री निवास पुराने सामान्य चिकित्सालय के सामने प्रांतीय पर्यवेक्षक सुगर सिंह व रत्ती राम वर्मा के निर्देशन में हुआ। जिसमें श्याम सिंह मीणा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। इस दौरान 24 सदस्यों ने भाग लिया। वहीं सभी ने अध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बने सिंह धाकड़,रेवती लाल व प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *