Mon. Sep 14th, 2026

घोषणा:विद्यालय को एक लाख की लागत का फर्नीचर देने की विधायक ने की घोषणा

टोंक विधायक प्रशांत बैरवा रविवार की दोपहर गांव किवाडा पहुंचे और रालाबाबा धाम के दर्शन किए। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक बैरवा ने गांव किवाडा में स्थित सरकारी विद्यालय के लिए एक लाख रूपये की लागत का फर्निचर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक बैरवा का स्वागत किया।इस दौरान शहर अध्यक्ष महावीरप्रसाद पराणा, ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी, रमेशचंद ललवाडी, ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, श्रीराम चौधरी, दयाराम चौधरी, ठेकेदार रामस्वरूप चौधरी, एडवोकेट गोपाल चौधरी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *