Thu. Sep 3rd, 2026

शिविर:प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर आज

करौली किरवाड़ा गांव में बुधवार को प्रशासन गांव के संग अभियान आयोजित होगा। ग्राम विकास अधिकारी कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत किरवाड़ा में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन होगा।शिविर में जलदाय विभाग, बिजली निगम, राजस्व विभाग, सामाजिक एवं अधिकारिता विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, आयुर्वेद विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विभाग सहित सभी विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed