Sun. Jun 28th, 2026

एक लाख से अधिक आबादी को मिलेगी राहत:आमेर और जामडोली में बीसलपुर लाइन से कनेक्शन 10 से मिलेंगे

जयपुर आमेर और जामडोली क्षेत्र में बसी कॉलोनियों में बीसलपुर पेयजल लाइन से नए कनेक्शन देने के लिए बुधवार से कैंप लगाए जाएंगे। विभाग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। उपभोक्ता पीएचईडी के राजनीर एप के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इन दोनों पेयजल प्रोजेक्ट से एक लाख से अधिक आबादी लाभांवित होगी।

दोनों क्षेत्र में लगभग 4 एमएलडी बीसलपुर पानी की सप्लाई रहेगी। पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनीष बेनीवाल ने बताया कि कैंप लगाकर दाेनाें जगह पेयजल कनेक्शन देने 10 नवंबर से शुरूआत की जाएगी। दीवाली से पहले इन प्राेजेक्ट का दाैरा कर संबंधित इंजीनियर काे जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed