Tue. May 5th, 2026

दस नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान:चौथे दिन भी रात का तापमान 13 डिग्री से नीचे रहा, दिन में बढ़ोतरी

झुंझुनूं नवंबर महीने के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आस पास चल रहा है। जो सामान्य से दो से तीन डिग्री कम रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो दस नवंबर तक न्यूनतम तापमान इसके आस पास ही रहेगा।

अधिकतम तापमान में पिछले दो दिन से बढ़ोतरी रही। जो रविवार को 32.1 डिग्री पर ही स्थिर रहा। पिलानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री पर स्थिर तथा न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री से बढ़कर 12.5 डिग्री हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *