Sat. Sep 5th, 2026

दु:खद-:छात्र का शव नदी किनारे से हुआ बरामद, परिवार में कोहराम, रविवार से लापता था छात्र

रविवार से लापता छात्र का शव यहां दाबका नदी के किनारे से बरामद हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है पुलिस आशंका जता रही है कि छात्र की मौत डूबने से हुई है। बच्‍चे का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को टीकाराम, गोपालदत्त सती सेवा निकेतन के शुभारंभ समारोह में चांदपुर, मायारापुर कोटाबाग निवासी मदन पटवाल पुत्र दयाल सिंह पटवाल गया था। लेकिन दिन में 12 बजे से वह लापता हो गया। उसके पिता दयाल सिंह सोमवार की शाम को दिल्ली से कोटाबाग पहुंचे। जहां उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे थे। तभी कुछ समय बाद ही मदन का शव बरामद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed