Sun. Jun 28th, 2026

बाड़मेर में रात का पारा स्थिर, सर्दी बढ़ी:दिन व रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर, रात का पारा पहुंचा 18 डिग्री

बाड़मेर में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। बीते दो दिनों से रात व दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। दिन का तापमान 35 डिग्री व रात का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। बीते सप्ताह रात के तापमान में 2-3 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन दिन का तापमान लंबे समय से 35 डिग्री के आसपास है। रात में सर्दी का असर भी बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो-तीन दिन में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को पारा अधिकतम 35.5 और न्यूनतम पारा 18.3 दर्ज किया गया था। दिन व रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से बाड़मेर में दिन व रात के तापमान में अंतर ज्यादा देखते को मिला है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार सुबह हल्की हवा चलने की वजह से ठंड का असर भी ज्यादा दिखने लगा है। दिन व रात के तापमान में करीब 17 डिग्री अंतर दर्ज किया गया है। बाड़मेर ग्रामीण इलाकों में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में शाम ढलने के साथ ही सर्दी पड़नी शुरू हो जाती है जो रात में बढ़ती है। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने ऊनी कपड़े पहने शुरू कर दिए हैं। वहीं, बाड़मेर व बालोतरा में भी रात को पंखे बंद रखने पड़ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिन में तापमान गिरने के साथ सर्दी भी बढ़ेगी।

अब आगे क्या?
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में धूप और सुबह-शाम सर्दी पड़ेगी। तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। उत्तरी भारत से आ रही ठंडी हवाएं बाड़मेर सहित राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी बढ़ाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed