Sat. Sep 12th, 2026

ओलंपिक खेल 2021:ग्रामीण ओलंपिक की पंजीयन तिथि 15 तक फिर बढ़ाई

टोंक राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल 2021 के लिए पंजीयन की तिथि एक बार फिर बढ़ाई गई है। पूर्व में भी दो बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। लेकिन अब इस ग्रामीण ओलंपिक में 15 नवंबर तक पंजीयन कराया जा सकता है। जबकि 14 व 15 नवंबर को इस प्रतियोगिता का प्रथम चरण आयोजित होना था। लेकिन अब ये खेल कब होगा। इस बारे में आगामी दिनों में निर्णय हो सकेगा। खेल अधिकारी राजनारायण शर्मा ने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक में 15 नवंबर तक पंजीयन कराया जा सकता है। खिलाड़ियों का पंजीयन पर्याप्त नहीं होने के कारण पंजीयन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *