Sun. Sep 13th, 2026

कमेटी का गठन:भारत-न्यूजीलैंड के बीच 17 को जयपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट, विमल शर्मा को बनाया मीडिया मैनेजर

जयपुर में 17 नवंबर को भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच को लेकर राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें आरसीए के पूर्व उपाध्यक्ष व जैसलमेर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विमल शर्मा को मीडिया मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। आरसीए के सचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत के निर्देशानुसार कमेटी का गठन किया गया।

इसमें आरसीए के पूर्व उपाध्यक्ष विमल शर्मा को मीडिया मैनेजर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कमेटी में विवेक व्यास को संचालन प्रबंधक, भारत टीम संपर्क अधिकारी के रुप में नरेश शर्मा व न्यूजीलैंड टीम संपर्क अधिकारी के रुप में देवेंद्र कुमार, मैच अधिकारी एलओ तापेश कौशिक, एसीएसयू एलओ प्रियंका सिंह, सुरक्षा प्रबंधक जीएल शर्मा, मीडिया मैनेजर विमल शर्मा, प्रसारण प्रवीण शर्मा, एक्रेडेशन चेयरमैन सुशील शर्मा, क्यूरेटर तपोश चटर्जी, रसद मैनेजर करणसिंह, प्रायोजक सेवा एलओ रजत राजगरड़िया, अस्पताल एलओ आजाद शर्मा, बीसीसीआई ऑबजर्जर एलओ ओपी शर्मा व राष्ट्रीय चयनकर्ता एलओ सौरव मेहता को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *