Sat. Nov 21st, 2026

फुटबॉल प्रतियोगिता:राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बारां ने करौली की टीम को 4-0 से दी शिकस्त

बारां खेल समाचार 65वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियाेगिता (अंडर-17) का आयोजन उदयपुर मे हो रहा है। जिसमें बारां की टीम ने भी भाग लिया। बारां टीम के कोच शारीरिक शिक्षक व प्रभारी शाहिद हुसैन ने बताया कि अंडर-17 के तहत 65वीं राज्य स्तरीय स्तरीय प्रतियोगिता उदयपुर में भाग लेने पंहुची है। लीग मैच के दौरान बारां टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को प्रतापगढ़ की टीम मैच खेलने नहीं पहुंची। ऐसे में प्रतापगढ़ का वॉक ऑवर देते हुए बारां को विजय घोषित किया। मंगलवार को हुए मुकाबले में बारां की टीम ने करौली को 4-0 से हराया। बुधवार को बारां का मुकाबला राजसमंद से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *