Sun. Jun 28th, 2026

शतरंज : अंतिम नार्म हासिल कर बीस साल के मित्राभ गुहा बने भारत के 72वें ग्रैंडमास्टर

कोलकाता के मित्राभ गुहा तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करके भारत के 72वें ग्रैंडमास्टर बन गए। बीस वर्षीय गुहा ने सर्बिया के नोवी साद में चल रहे ग्रैंडमास्टर थर्ड सेटर्डे मिक्स 220 टूर्नामेंट में अंतिम नॉर्म हासिल करके ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया।

नौवें दौर में सर्बिया के ग्रैंडमास्टर निकोला सेडलाक को हराने वाले गुहा ने अब तक छह जीत और दो ड्रॉ से सात अंक जुटाए हैं। उन्हें सातवें दौर में रूस के ग्रैंडमास्टर व्लादिमीर जाखारत्सोव के खिलाफ एकमात्र हार मिली। गुहा ने दूसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म बांग्लादेश में शेख रसेल ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में हासिल किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed