Sun. Jun 28th, 2026

घर-घर नल कनेक्शन के काम हो- सुधांश पंत:अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने जल जीवन मिशन के तहत अधिकारियों की ली बैठक

जैसलमेर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुधांश पंत ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक ली। जैसलमेर जिले में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कामों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वे इस काम में प्रगति लाकर, घर-घर नल कनेक्शन के काम करवाएं ताकि लोगों को इस मिशन से पेयजल की सुविधा का पूरा लाभ मिले।

स्कूलों,आंगनवाडी केन्द्र व स्वास्थ्य केन्द्रों को पेयजल से जोड़ें

अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जल जीवन मिशन के तहत इस जिले की विषम परिस्थिति को देखते हुए स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों को पेयजल से जोड़ने का काम करें। उन्होंने जिले में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत योजनाओं की निविदा प्रक्रिया समय सीमा में जारी करके कामों के आदेश जारी कराएं ताकि जल जीवन मिशन से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उनके घर तक मिल सके। उन्होंने इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अभियन्ता नीरज माथुर, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरि सिंह मीणा, मुख्य कार्यकारी नारायणसिंह चारण के साथ ही जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed