Fri. Sep 11th, 2026

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद फिर हीरो बने अक्षय:सिक्किम के खिलाफ हैट्रिक लेकर फैलाई सनसनी, पिछले दो मैच में दिए सिर्फ 5 रन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के स्पिनर अक्षय कर्णेवार एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने मणिपुर के खिलाफ अपने कोटे के सभी चार ओवर मेडन डाले। यानी किसी ओवर में कोई रन नहीं दिया और दो विकेट भी झटके। अब सिक्किम के खिलाफ खेले गए मुकाबला में हैट्रिक लेकर फिर से सनसनी फैला दी।

दूसरे मैच में भी हीरो बने अक्षय
सिक्किम के खिलाफ खेले गए में अक्षय अपनी लय बरकरार रखते हुए चार ओवर में सिर्फ पांच रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। 7.5वें ओवर में उन्होंने कोडंडा अजीत कार्तिक को बोल्ड किया, अगली गेंद पर क्रांति कुमार अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया और 9.1वें ओवर में आशीष थापा का विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की।

विदर्भ ने बनाए थे 205 रन
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए विदर्भ ने 20 ओवर में 205/5 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जितेश शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों पर 54 रनों की नाबाज पारी खेली। जवाब में सिक्किम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 78 रन ही बना सकी और मुकाबला 130 रनों से हार गई।

शानदार फॉर्म में हैं अक्षय
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पांच मैचों में अक्षय कर्णेवार 6.80 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 10 विकेट हासिल कर चुके हैं। पिछले दो मैचों में उनके बॉलिंग आंकड़े कुछ ऐसे हैं- 8-4-5-6… बता दें, अक्षय दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सकते हैं। मणिपुर के खिलाफ उन्होंने चार ओवर के स्पेल में एक भी रन नहीं दिया था, जो अभी तक टी-20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे किफायती ओवर भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *