Tue. May 5th, 2026

पहाड़ में लोक पर्व ईगास की तैयारियां तेज , सीएम ने छुट्टी घोषित की तो , बलूनी ,भट्ट और अग्रवाल ने कहा थैंक यू

दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले ईगास बग्वाल पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सीएम धामी ने ट्वीट पर इसकी जानकारी दी। ट्वीटर लिखे आदेश में उन्होंने कहा, उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ। सीएम की इस घोषणा से प्रदेश के लोगों में खुशी है।

दरअसल उत्तराखंड में इस दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाया जाता है। देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है। इस दिन रक्षा बंधन पर हाथ पर बंधे रक्षासूत्र को बछड़े की पूंछ पर बांधकर मन्नत पूरी होने के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है। सीएम के फैसले का राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभ्यता, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस निर्णय पर मुख्यमंत्री की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *