Sun. Jun 28th, 2026

एम्स में यूपीआई:एम्स में बीओबी के भीम बड़ौदा पे यूपीआई क्यूआर कोड का अनावरण

जोधपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर द्वारा एम्स जोधपुर में भीम बड़ौदा पे यूपीआई क्यूआर कोड का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम में एम्स के निदेशक डॉ. संजीव मिश्रा, उप निदेशक एनआर विश्नोई, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार गर्ग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दुष्यंत गहलोत, वित्त और मुख्य लेखाधिकारी एसएन गुर्जर, लेखाधिकारी अमित मूंदड़ा और बैंक ऑफ बड़ौदा के उपमहाप्रबंधक सुरेशचंद्र बुंटोलिया उपस्थित थे।

अब से एम्स जोधपुर में आम नागरिकों के लिए यूपीआई क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसे किसी भी यूपीआई एप द्वारा स्कैन कर त्वरित डिजिटल भुगतान किया जा सकेगा। एम्स जोधपुर के मुख्य तीन विभाग ओपीडी, आईपीडी और ट्रोमा में यूपीआई क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed