Fri. May 8th, 2026

धरना-प्रदर्शन जारी है:विधायक आवास पर लगातार 8वें दिन धरना जारी

सीकर राजस्थान पैराटीचर्स संयुक्त संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना मो. फारुख के नेतृत्व में 8वें दिन रविवार को जारी रहा। जानकारी के अनुसार पैराटीचर्स द्वारा राज्य भर में विधायक आवासों के बाहर नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

फारुख ने बताया कि पैराटीचर्स की मांगों को विधायक जब तक प्रमुखता से सीएम के सामने नहीं रखेंगे तब तक विधायक आवास पर नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर तस्लीम मांडेला, बासित फतेहपुर, शिवचंद आलड़िया, असलम खान, मो. फारुख, अयूब खान, फारूक अली, शकील अहमद, खादिम हुसैन, रूबिया जमाल, मेहरु निशा, इकरार खान आदि पैराटीचर्स उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *