Mon. Jun 29th, 2026

फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग में प्रवेश अब 20 नवंबर तक होंगे

उदयपुर सुविवि ने आर्ट्स कॉलेज में संचालित डिपार्टमेंट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग के विविध कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेेंगे। विभाग की इंचार्ज डॉ. डोली मोगरा ने बताया कि फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग में पीजी व डिप्लोमा संकाय में विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।

12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं डिप्लोमा से डिप्लोमा इन फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग व टेक्सटाइल डिजाइनिंग में प्रवेश ले सकते हैं। एक वर्षीय पाठ्यक्रम वाले डिप्लोमा इन फैशन टेक्नोलॉजी व टैक्सटाइल डिजाइनिंग में 20-20 सीटें हैं।

पीजी कोर्स एम वॉक इन फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग (फोर सेमेस्टर-दो वर्षीय) के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी संकाय में स्नातक होना चाहिए। डिप्लोमा इन फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग (एक वर्षीय), डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग (एक वर्षीय), डिप्लोमा इन टैक्सटाइल्स डिजाइनिंग (एक वर्षीय) के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी संकाय में 12वीं पास होना चाहिए। आवेदन सुविवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की हॉर्ड कॉपी कॉलेज में देनी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed