Tue. May 5th, 2026

सहायक औषधि नियंत्रक की कार्रवाई:जिले में 3 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

चूरू सहायक औषधि नियंत्रक व अनुज्ञापन प्राधिकारी संजय पारीक ने जिले के तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए हैं। पारीक की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के बांय गांव के मैसर्स देव मेडिकल स्टोर व राजगढ़ के मैसर्स मारूती मेडिकल स्टोर के औषधि अनुज्ञा पत्र को बारह दिन 26 नवंबर से सात दिसंबर तक तथा सरदारशहर के मैसर्स मां संतोषी मेडिकल के अनुज्ञा पत्र को 10 दिन 26 नवंबर से पांच दिसंबर तक निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed