Tue. May 5th, 2026

अस्पतालों का निरीक्षण:25 से 29 तक होगा अस्पतालों का निरीक्षण

झालावाड़ राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े निजी व राजकीय चिकित्सा संस्थानों का 25 से 29 नवंबर तक निरीक्षण किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि राज्य स्तरीय निरीक्षण नोडल ऑफिसर आचू अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश पांडे, जेसीईओ इंश्योरेंस कंपनी एवं जिला स्तर से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक शैलेश शर्मा का दल योजना में सूचीबद्ध चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण करेंगे। जिले में 8 निजी चिकित्सा संस्थान व एसआरजी, जनाना, सैटेलाइट चिकित्सालय झालरापाटन व 14 स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में सूचीबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *