Tue. May 5th, 2026

उत्तराखंड में फिर दर्दनाक हादसा, चार की मौत

PIthauragarh: उत्तराखंड मेें आज फिर एक और सड़क दुर्घटना में तीन लोगांे की जान चली गयी है। हादसा शुक्रवार की सुबह जनपद पिथौरागढ के गोदीगाड़ पुल के पास हुआ है। यहां एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना के बाद राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलांे को निकाल कर निकटवर्ती अस्पतालांे मंे भर्ती कराया गया है
पिथौरागढ पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार आज सुबह एक सवारी वाहन हल्द्वानी से थल की ओर जा रहा था। इसी दौरान बांसपटान के गोदीगाड़ के समीप खाई में गिर गया। वाहन में सवार तीन महिलाआंे की मौत हो गयी जबकि अन्य सवारियों को राहत टीमों द्वारा वाहन से निकाल कर बेड़ीनाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना में रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंदए गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल और प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद निवासी गैना बड़ालू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि चालक अनिल कन्याल निवासी थलए चंदन सिंह सामंत निवासी गोलाकुड़ी तड़ीगांव और बृजेश चंद निवासी लेजम कौली गंभीर रूप से घायल हैं।
श्रीनगर मे भी हुआ हादसा, एक ने गंवाई जान
वहीं जनपद पौड़ी के श्रीनगर में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालढैया में बुधवार को अलकनंदा मंे गिरी कार के चार चालक की मौत हो गयी हे जबकि एक अन्य व्यक्ति को बचा लिया गया है जिसका उपचार चल रहा है। वाहन बुधवार देर रात नदी मंे गिरा था जिसमें एक सवार छिटक कर बाहर गिर गया था और इसी के द्वारा इस हादसे की जानकारी प्रशासन तक पहुंची। कल अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने नदी में गिरी कार को बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *