Thu. Jun 11th, 2026

कल केन्द्रों पर दावे एवं आपत्तियां की जाएगी प्राप्त:विशेष ग्राम सभाओं में मतदाता सूचियों का आज होगा पठन बाड़मेर9 घंटे पहले

बाड़मेर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में जिले में चल रहे मतदाता सूची-2022 के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को विशेष ग्राम सभाएं और रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने का आह्वान किया है।

उन्होंने वोटर हेल्प लाइन एप को भी लोगों को डाउनलोड कर उसका उपयोग करने के लिए भी प्रेरित करने का आह्वान किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को गम्भीरता से करें 21 नवम्बर को विशेष तिथि के दौरान मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियां पत्र प्राप्त करें। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से भी आह्वान किया कि वे 20 नवम्बर को वार्ड सभाओं एवं ग्राम सभाओं में उपस्थित रहकर मतदाता सूची के पठन के दौरान उसका सत्यापन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed