Sun. Sep 6th, 2026

बास्केटबॉल प्रतियोगिता:जैसलमेर की बास्केटबॉल के दोनों वर्गों की टीम फाइनल में, सीकर से मुकाबला

जैसलमेर राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विद्यालय 65वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल बालक वर्ग 17 एवं 19 वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन प्रिंस उच्च माध्यमिक विद्यालय पालवास रोड सीकर में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 15 से 20 नवंबर तक आयोजित हो रही है। जिसमें जैसलमेर जिले की टीम ने 17 वर्ष एवं 19 वर्ष दोनों वर्गों में फाइनल में प्रवेश किया है।

17 वर्ष आयु वर्ग की टीम ने मेजबान सीकर खेल छात्रावास टीम को सेमी फाइनल मुकाबले में 56-50 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है व फाइनल मुकाबला जयपुर प्रथम टीम के साथ होगा। 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम ने सेमी फाइनल मुकाबले में उदयपुर टीम को 37-12 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है, फाइनल मुकाबला मेजबान सीकर के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed