Wed. Sep 9th, 2026

पिड़ावा में 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हटाया

बारां लाभार्थियों को कम पोषाहार के वितरण की शिकायतों पर महिला बाल विकास विभाग के उपनिदेशक महेशचंद गुप्ता ने वार्ड 6, 12, 15 के आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। लाभार्थियों ने लगातार कम वितरण की शिकायतें की। इस पर महिला बाल विकास के उपनिदेशक ने रिपोर्ट बनाकर कार्यवाही के लिए कार्यवाहक सीडीपीओ को भेजी। जिस पर सीडीपीओ हनुमान मीणा ने वार्ड 6, 12, 15 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्यमुक्त कर दिया। कार्यवाहक सीडीपीओ हनुमान मीना ने बताया कि पिड़ावा की वार्ड 6 की संगीता जैन, वार्ड 12 शीला जैन, वार्ड 15 की मीना जैन को कार्यकर्ता के पद से हटाकर मानदेय सेवा से पृथक कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed