Tue. Sep 8th, 2026

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना:विद्यालय‌ में प्री स्क्रीनिंग कैंप आयाेजित

पाली मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पीईईओ क्षेत्र पावा में गठित स्वास्थ्य परीक्षण टीम द्वारा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावरियों की ढाणी में प्री स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 125 विद्यार्थी तथा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 133 विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 46 विद्यार्थियों को अलग-अलग लक्षणों के आधार पर चिन्हित किया गया। चिन्हित विद्यार्थियों का आगामी दिनांक में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर के दौरान विद्यार्थियों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। स्क्रीनिंग टीम के पीईईओ हरीशचंद्र जोशी, व्याख्याता सुरेश कुमार, ईश्वरदास मीना द्वारा विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग कर सूची बनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed