Tue. Sep 8th, 2026

उद‌्घाटन:सांसद ने पब्लिक डाटा सेंटर का किया उद‌्घाटन

करौली बीएसएनएल सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में हायर स्पीड डाटा प्लान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीएम वाणी वाई फाई योजना के तहत पब्लिक डाटा ऑफिस खोल रहा है। बुधवार को दूर संचार सलाहाकार समिति की बैठक में सांसद डाॅ. मनोज राजौरिया ने सवाईमाधोपुर के खंडार क्षेत्र में ऑनलाइन पब्लिक डाटा ऑफिस(वाई फाई रिटेल सेवा) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजस्थान परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक संदीप गोविल, दूर संचार जिला जयपुर के प्रधान महाप्रबंधक संजय कुमार, दूरसंचार जिला प्रबंधक सवाईमाधोपुर राजकुमार यादव, बीएसएनएल सवाईमाधोपुर व करौली के अधिकारी व टीएसी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed