Thu. Nov 26th, 2026

कांग्रेस द्वारा शहर के बारह वार्डों सहित गांवों में निकाली गई प्रतिज्ञा पदयात्रा

बडौत- शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा, भाजपा भगाओ ,महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा के तहत विधान सभा स्तर पर यात्रा की |
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा घोषित प्रदेश व्यापी प्रतिज्ञा यात्रा का प्रारंभ छपरोली रोड शहर कांग्रेस कार्यालय से किया गया | इस दौरान शहर के 12 वार्डो से होते हुए देहात के बडोली, ट्यौढी आदि गांवों में कांग्रेस लाओ तथा देश की नेता प्रियंका गांधी के नारे गूंजते रहे |
प्रतिज्ञा यात्रा का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, अनुशासन समिति के चेयरमैन डॉ  घनश्याम शर्मा,जिला कांग्रेस के महामंत्री अनिल तोमर ने किया।
रास्ते में स्व संजय गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व पं जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति एवं शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर नुक्कड़ सभा की गई |
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा इरफान डॉक्टर नरेंद्र शर्मा चौधरी यशवीर सिंह उपाध्यक्ष नरेश बाल्मीकि सहेंद्र दलित बृजमोहन शर्मा बीडीसी राममेहर सोनू त्यागी चौधरी समर पाल अरविंद चौधरी विकास तोमर योगेश सोती जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस अनिल शर्मा मुखिया समीम खान रामकुमार राणा बिट्टू शर्मा गुलशन सैनी कैप शरीफ मास्टर कृष्ण पाल शर्मा प्रशांत शाहनवाज प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed