Wed. Sep 9th, 2026

काम की तलाश में शिमला आए 17 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म

राजधानी शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोर प्रवासी युवक है और काम की तलाश में शिमला आया था। जिला के ओल्ड बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात एक अन्य प्रवासी शख्स से हुई। आरोपी ढाबे में काम दिलाने का झांसा देकर वह किशोर को अपने घर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।

पीड़ित किशोर की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहम्मद आसिफ 33 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शिमला के घोड़ाचैेक्की में किराए के कमरे में रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed