Wed. Nov 18th, 2026

चिरंजीवी शिविर:चिरंजीवी शिविर में मरीजों का उपचार कर परार्मश दिया

सवाई माधोपुर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों के अंतर्गत जिले में बुधवार को खंडार ब्लॉक में अनियाला, गंगापुरसिटी ब्लॉक में बाढ़कलां, बामनवास ब्लॉक में बरनाला में शिविरों का आयोजन किया गया। इन ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर में फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ अथवा नेत्र सहायक मौजूद रहे। शिविरों में संचारी एवं गैर संचारी रोगों की जांच व उपचार किया गया। 30 साल से अधिक आयु के लोगों की शुगर, बीपी की जांच की गई। इसके साथ ही गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच भी की गई।

सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाले शिविरों में चिरंजीवी योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सिलिकोसिस नियंत्रण कार्यक्रम, ओरल हेल्थ, कुपोषण नियंत्रण, एनिमिया, नेत्र जांच, टीबी जांच आदि की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही स्कूली बच्चों की भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई व आवश्यकता होने पर उच्च संस्थानों पर रेफर किया गया। शिविरों में टेली मेडिसिन, ई-संजीवनी के माध्यम से आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श दिलवाकर उन्हें इलाज मुहैया करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *