Sat. Nov 21st, 2026

शिक्षत सम्मेलन:शिक्षक संघ प्रगतिशील का जिलास्तरीय सम्मेलन 29 को

चूरू शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन 29 व 30 नवंबर को भालेरी रोड स्थित क्रांतिकारी केसरसिंह बारहठ स्मृति भवन में होगा। संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने बताया कि संघ के जिलाध्यक्ष मातुसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में 29 नवंबर को दोपहर एक बजे होने वाले उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि संघ के जिला संरक्षक सतीश सक्सेना होंगे। सम्मेलन के तहत शिक्षक, शिक्षा व विद्यार्थियों के हितों को लेकर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के दूसरे दिन 30 नवंबर को हरिप्रसाद सैनी की अध्यक्षता में होने वाले समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य मुरारीलाल इंदौरिया होंगे। समापन समारोह में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान को लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *