Thu. Sep 10th, 2026

चिरंजीवी शिविर:चिरंजीवी शिविर में मरीजों को मिला उपचार, शुगर व बीपी की जांच की, परामर्श दिया

सवाई माधोपुर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों के अंतर्गत जिले में गुरूवार को खंडार ब्लॉक के बहरांवडा कलां, बौंली ब्लॉक के भूखा तथा सवाई माधोपुर ब्लॉक के भदलाव में शिविरों का आयोजन किया गया। इन ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर में फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ अथवा नेत्र सहायक मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि शिविरों में संचारी एवं गैर संचारी रोगों की जांच व उपचार किया गया। 30 साल से अधिक आयु के लोगों की शुगर, बीपी की जांच की गई। इसके साथ ही गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच भी की गई। मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ साथ, निशुल्क जांच व दवाइयां भी वितरित की गई।

चिकित्सकों की सुविधा के साथ ही मरीजों को टेली कंसल्टेंसी के जरिए एसएमएस में बैठे चिकित्सकों का भी परामर्श दिलवाया गया। शिविरों में चिरंजीवी योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सिलिकोसिस नियंत्रण कार्यक्रम, ओरल हेल्थ, कुपोषण नियंत्रण, एनिमिया, नेत्र जांच, टीबी जांच आदि की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही स्कूली बच्चों की भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई व आवश्यकता होने पर उच्च संस्थानों पर रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में गंगापुरसिटी ब्लॉक की बिदरख्या ग्राम पंचायत, बामनवास ब्लॉक की बाटोदा ग्राम पंचायत व सवाई माधोपुर ब्लॉक की भूरी पहाडी ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed