Wed. Jun 3rd, 2026

रोजगार मेले का आयोजन 16 दिसम्बर को, 18 से 45 वर्ष के बेरोजगार ले सकते हैं भाग

नई टिहरी। जिला सेवा योजन के तत्वावधान में आगामी 16दिसम्बर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगारो को उनकी योग्यता के अनुसार प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
जिला सेवा योजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि भारत सरकार की कौशल विकास योजना के तहत आगामी 16दिसम्बर को प्रताप इंटर कालेज बौराडी नई टिहरी में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।रोजगार मेले में देश व प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। मेले में 18से 45बर्ष के बेरोजगार प्रतिभाग कर सकते हैं। बताया कि अभ्यार्थी आवेदन पत्र जिला सेवा योजन कार्यालय नई टिहरी से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अभ्यार्थी www.ncs.gov.in पर आन लाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed