Tue. Jun 30th, 2026

उत्तरी हवाओं का दौर शुरू:सीकर में छाया कोहरा , फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज

सीकर जिले में पिछले एक महीने से तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव के बाद आज सीकर में भी सूरज सुबह से ही कोहरे की ओट में छिपा हुआ हुआ है। क्षेत्र में कोहरे के साथ – साथ ठंडी हवाओं का दौर भी लगातार जारी है। सुबह से छाए कोहरे और ठंडी हवाओं के चलने के कारण आमजन भी अपने घरों से देरी से निकले। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक़ आज सीकर शहर में का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के सबसे ठन्डे माने जाने वाले फतेहपुर में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के मुताबिक़ सीकर में दो दिन बारिश की भी संभावना है भी जताई जा रही है। फिलहाल अभी भी क्षेत्र में कोहरा छाया हुआ है।

उत्तरी हवाओं के चलने से बढ़ेगी सर्दी
कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के बाबूलाल ने बताया कि नवंबर महीने में क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में उतार – चढ़ाव होता रहा। लेकिन अब उत्तरी हवाओं के चलने से मौसम परिवर्तन हुआ है। जिसके चलते क्षेत्र में भी तापमान में कमी दर्ज की जायेगी। साथ ही इलाके में दो दिन बारिश होने की भी संभावना है। बारिश के बाद क्षेत्र में घने कोहरे जैसी स्तिथि भी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *