Wed. Jun 3rd, 2026

नाथद्वारा और कांकरोली में रिमझिम बारिश:अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री गिरकर पहुंचा 16 डिग्री सेल्सियस, बादल हटने के बाद और बढ़ेगी ठंड

राजसमंद जिले में बुधवार को मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आया और लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। नाथद्वारा क्षेत्र में सुबह 8.30 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। वहीं जिले भर में आसमान में बादल छाए रहे। कुंभलगढ़ क्षेत्र में बादल पहाड़ों से टकराते नजर आए। शादियों के सीजन में सर्दी के मौसम में बारिश ने चिंताएं बढ़ा दी।

मौसम की जानकारी देते हुए किसान राधेश्याम कीर ने बताया कि बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

कीर ने बताया कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ी है। इसका कारण आसमान में बादल छाए रहना है। बादल हटने के बाद ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम में बदलाव से चने की फसल को नुकसान होने की संभावना है। चने की फसल में कीड़ा लग रहा है। मौसम विभाग ने जिले में 1 से 3 दिसंबर तक मावठ होने की चेतावनी जारी की है। बारिश होने से नाथद्वारा और कांकरोली के बाजार भी सुबह देरी से खुले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed