Thu. Sep 10th, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी कांग्रेस में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया स्वागत

देहरादून: कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी को अपने पाले में शामिल कर लिया है। मंगलवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्म, वर्ग, संप्रदाय एवं जाति का सम्मान करती है। कांग्रेस ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि साहिब सिंह सैनी के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि साहिब सिंह सैनी ने लालढांग विधानसभा से 2002 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। वह उत्तर प्रदेश सरकार में समाजवादी पार्टी से काबीना मंत्री भी रह चुके हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देहरादून पर्यवेक्षक सुरेश चंदेल, पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह चौहान, पूर्व महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश सचिव शांति रावत आदि उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed