Tue. Sep 8th, 2026

शाहिद कपूर ने शेयर किया जर्सी का नया पोस्टर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म जर्सी का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म जर्सी को लेकर बेहद उत्साहित है।
शाहिद कपूर ने फिल्म जर्सी के पसंदीदा पोस्टर को शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहिद कपूर अपने पिता होने के कर्तव्य को बखूबी निभाते हुए दिख रहे हैं।
पोस्टर में शाहिद ग्राउंड में अपने बेटे किट्टू के जाने से पहले उसके जूतों के फीते बांधते हुए देखे जा सकते हैं। शाहिद ने इस पोस्टर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन लिख कर बताया कि ये उनका पसंदीदा पोस्टर क्यों है। इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर शाहिद कपूर ने कैप्शन लिखा, एक पिता होने के नाते ये जर्सी का मेरा पसंदीदा पोस्टर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed