Thu. Jun 4th, 2026

समस्या:उद्याेगों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने पर की चर्चा

बांसवाड़ा औद्योगिक समस्याओं का समाधान करने और नए निवेशकों को आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र और जिला स्तरीय छानबीन समिति की बैठक हुई। जिसमें कलेक्टर अंकित कुमार ने अध्यक्षता की।

बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागीय प्रतिनिधियों को उद्योगों से संबंधित लंबित समस्या का शीघ्र समाधान करने एवं रीको औद्योगिक क्षेत्र में संचालित शराब एवं मांस की दुकानों पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश क्षेत्रिय प्रबंधक रीको को दिए। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या के लिए अधिकारी को अधिक से अधिक जीओ लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक खेताराम मेघवाल ने बताया कि सरकार निवेश और औद्योगिक प्रोत्साहन के लिए इन्वेस्ट राजस्थान 2022 का आयोजन 24-25 जनवरी को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला स्तर पर बांसवाड़ा जिले में जिला स्तरीय निवेश सम्मेलन 12 जनवरी को आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed