Mon. Sep 7th, 2026

उत्तराखंड में नवंबर महीने में पिछले 11 महीनों में सबसे कम बेरोजगारी दर दर्ज की गई

उत्तराखंड में नवंबर महीने में पिछले 11 महीनों में सबसे कम बेरोजगारी दर दर्ज की गई। पिछले दो माह में राज्य की बेरोजगारी दर 3.3 फीसदी से घटकर 3.1 फीसदी हो गई। पिछले दो महीने में 0.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर कम हुई है।

यह खुलासा हर महीने बेरोजगारी दर के आंकड़े जारी करने वाली सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडिया इकानॉमी प्राइवेट लिमिटेड (सीएमआईई) ने किया है। एजेंसी की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने में अगस्त महीने में सबसे अधिक 6.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी, जो लगातार कम हुई है।

27 राज्यों में छह सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड
सीएमआईई ने 27 राज्यों की बेरोजगारी दर के जो आंकड़े जारी किए हैं, उनमें उत्तराखंड पांच सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में शामिल है। नवंबर माह में सबसे कम बेरोजगारी दर उड़ीसा की 0.6 प्रतिशत, गुजरात की 1.4 प्रतिशत, मध्य प्रदेश की 1.7 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ की 1.8 प्रतिशत, कर्नाटक 2.8 प्रतिशत के बाद उत्तराखंड की 3.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर आंकी गई है।

हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर
नवंबर महीने के आंकड़ों के मुताबिक, 27 राज्यों में हरियाणा राज्य की सबसे अधिक 29.3 प्रतिशत बेरोजगारी दर रही, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी 13.6 फीसदी बेरोजगारी दर आंकी गई है। सीएमआईई के मुताबिक, नवंबर महीने में हरियाणा के बाद सबसे अधिक जम्मू और कश्मीर की 21.4 और राजस्थान की 20.4 प्रतिशत बेरोजगार थे।

राष्ट्रीय स्तर पर भी आई कमी
राष्ट्रीय स्तर पर भी नवंबर माह में बेरोजगारी दर में 0.8 फीसदी की कमी आई। अक्तूबर महीने में देश में 7.8 फीसदी बेरोजगार थे। नवंबर महीने तक यह घटकर सात फीसदी रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed