Mon. Sep 7th, 2026

राजस्थान पहुँचे विकरीना , 9 दिसबर को होगी शादी , कैटरीना से फिर ये सलमान कनेक्शन भी आया सामने

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. खबरों के मुताबिक आज दोनों ही परिवार शादी के लिए राजस्थान पहुंच चुके हैं 700 साल पुराने किले में विकरीना की शादी मिली जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को दोनों की शादी होगी।

राजस्थान में शादी की जबरदस्त तैयारियों की खबर आ रही हैं और यही नहीं, कैटरीना-विक्की की शादी में सिक्योरिटी किसकी रहेगी, इसको लेकर भी खबर आ गई है. बताया जा रहा है कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की एजेंसी शादी में सारी सिक्योरिटी प्रदान करेगी. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की होगी सिक्योरिटी
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेर की सिक्योरिटी एजेंसी टाइगर सिक्योरिटी शादी में सिक्स सेंसस फोर्ट पर सुरक्षा मुहैया कराएगी. दिलचस्प यह है कि दोनों की शादी को लेकर #Vickat हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed