Thu. Jun 4th, 2026

सरिता व हेम आर्य ने चेताया, कहा-दल-बदलुओं को टिकट मिला तो करेंगे विरोध

भवाली : जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है, कांग्रेस के दावेदारों में टिकट को लेकर उत्सुकता भी साफ नजर आने लगी है। कांग्रेस के दो दावेदार हेम आर्य व सरिता आर्य ने सोमवार को संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर टिकट न मिलने पर पार्टी छोडऩे की चेतावनी दी है।

हेम आर्य ने कहा कि वह पांच वर्षों से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं और हमेशा पार्टी के हर फैसले का उन्होंने सम्मान किया है। वह उस समय भी पार्टी के साथ खड़े रहे, जब कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने पार्टी को नए सिरे से खड़ा किया। चुनाव में हर सीट का महत्व है। कांग्रेस की सरकार तभी बनेगी, जब जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट दिया जाए। दल बदलुओं को टिकट देने से नैनीताल व बाजपुर दोनों सीटों को खतरा है। यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह विरोध करेंगे और पार्टी छोड़ भाजपा या अन्य पाॢटयों से चुनाव लडऩे को मजबूर होंगे

वहीं, सरिता आर्य ने कहा कि वह 2012 में विधायक रही थीं। 2017 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद उन्होंने पुन: पार्टी को खड़ा किया है। जिस तरह राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की है, उसमें उत्तराखंड को भी शामिल किया जाए।  महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते प्रदेश की महिलाओं की भी उनसे काफी उमीदें हैं। उन्होंने कहा, ‘महिलाएं मुझसे कह रही हैं कि अगर तुम्हें (सरिता आर्य) टिकट नहीं मिल रहा तो तुम (सरिता आर्य) हमें क्या टिकट दिलवाओगी।Ó उन्होंने कहा 2017 में लोगों ने अपने हितों के लिए पार्टी बदल ली। लेकिन वह पार्टी के साथ खड़ी रहीं। चुनावी दौर है पार्टी में आने-जाने का सिलसिला चलता रहेगा। आने वालों का स्वागत है। पर यदि उन्हें टिकट नहीं मिलता है तो वह भी अन्य विकल्प तरासने को मजबूर होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed